फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालयों में आज से लौटेगी रौनक, विशेष सावधानी के साथ खुलेंगे विद्यालय

विज्ञापन
School Opening After Covid 19
विज्ञापन
बागेश्वर/अल्मोड़ा। पिछले डेढ़ वर्ष से बंद प्राथमिक विद्यालय मंगलवार से खुलने जा रहे हैं। सरकारी विद्यालयों के साथ निजी विद्यालयों में भी सावधानी के इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। कोरोना की तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए फिलहाल केवल तीन घंटे ही कक्षाओं का संचालन होगा। इस दौरान विद्यालयों में कोविड गाइडलाइन का सख्ती से पालन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में सरकारी प्राथमिक विद्यालयों की संख्या 563 है, जबकि निजी विद्यालय 117 हैं। शासन ने सुबह आठ से 11 बजे तक तीन घंटे विद्यालय संचालन करने की अनुमति दी है। निजी विद्यालयों ने भी बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए बच्चों के घर से टिफिन लाने पर रोक लगाई है।
विद्यालय में सभी बच्चों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनकर आना होगा। सैनिटाइजेशन और सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इधर, अल्मोड़ा के मुख्य शिक्षा अधिकारी एचबी चंद ने बताया कि शासन की गाइड लाइन के अनुसार प्राथमिक कक्षाएं संचालित करने की पूरी व्यवस्था कर ली गई हैं।
विज्ञापन

लंबे समय बाद विद्यालय खुल रहे हैं, हालांकि अभी कोरोना का खतरा टला नहीं है। जिसे देखते हुए स्कूल में कोविड गाइलाइन का सख्ती से पालन कराया जाएगा। शिक्षकों को बच्चों पर अतिरिक्त ध्यान देने को कहा गया है। सामाजिक दूूरी, थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
घनानंद जोशी, प्रबंधक बाल विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल बिलौना
कोरोना के कारण विद्यालय बंद होने से बच्चों की शिक्षा पर असर पड़ा है। डेढ़ वर्ष बाद स्कूल खुल रहे हैं, लेकिन कोरोना का खतरा बरकरार है। जिसको ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त सावधानी और सतर्कता बरती जाएगी। विद्यालय में प्रार्थना सभा और किसी प्रकार के सामूहिक आयोजन को परहेज किया जाएगा।
भास्कर तिवारी, प्रबंधक हिमाला पब्लिक स्कूल फटगली
सरकार से जारी गाइडलाइन के अनुसार विद्यालयों को खोला जाएगा। जिस कक्षा में अधिक छात्र संख्या है, उसका संचालन दो पालियों में कराने की व्यवस्था की जा रही है। अगर कोई बच्चा बिना मास्क पहने विद्यालय आता है तो उसे विद्यालय से मास्क दिया जाएगा।
मनमोहन सिंह भाकुनी, प्रबंधक आनंदी एकेडमी, बागेश्वर
कोविड ड्यूटी में है 450 से अधिक प्राथमिक शिक्षक
बागेश्वर। आज से प्राथमिक विद्यालयों का संचालन शुरू हो जाएगा, लेकिन कोविड ड्यूटी में तैनात शिक्षकों को अब तक विद्यालय लौटने के निर्देश नहीं मिले हैं। सबसे अधिक असमंजस में एकल विद्यालयों में तैनात शिक्षक हैं। जिले में 563 प्राथमिक विद्यालय हैं, जिनमें 246 विद्यालय एकल शिक्षक व्यवस्था के तहत चल रहे हैं।
कोविड ड्यूटी में प्राथमिक विद्यालयों के 450 से अधिक शिक्षकों की तैनाती की गई। जिनमें एकल विद्यालयों के शिक्षक भी शामिल हैं। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह पिलख्वाल ने बताया कि शिक्षकों की ड्यूटी ग्राम निगरानी समिति, नगर निकाय, स्टेजिंग एरिया, विकास भवन में लगी है। सबसे अधिक परेशानी एकल शिक्षक विद्यालयों में देखने को मिलेगी।
कहां कितने शिक्षक दे रहे हैं ड्यूटी
बागेश्वर। कोविड ड्यूटी के तहत अधिकांश शिक्षक ग्राम निगरानी समिति में शामिल हैं। जिले में 407 ग्राम पंचायत हैं, प्रत्येक में एक शिक्षक तैनात है। नगरपालिका और नगर पंचायत के 18 वार्डों में भी एक-एक प्राथमिक शिक्षक की ड्यूटी लगी है। स्टेजिंग एरिया में आठ शिक्षक तैनात हैं।
तीनों ब्लॉक कार्यालय में एक-एक शिक्षक कोविड ड्यूटी में हैं। विकास भवन में बने केंद्रों में भी करीब 10 प्राथमिक शिक्षक तैनात किए गए हैं। पूर्व में जूनियर हाईस्कूल के शिक्षक भी कोविड ड्यूटी दे रहे थे।
विद्यालय खुलने के बाद 133 प्राथमिक शिक्षकों को उनके स्थान पर तैनाती दी गई थी। जिसके चलते वर्तमान में शिक्षा विभाग से केवल प्राथमिक शिक्षक ही कोविड ड्यूूटी कर रहे हैं।
कोविड ड्यूटी में तैनात प्राथमिक शिक्षकों को रिलीव करने के लिए जिलाधिकारी महोदय के साथ बैठक की जानी है। उम्मीद है कि जल्द ही प्राथमिक शिक्षकों को कोविड ड्यूटी से हटाकर विद्यालय भेजने की अनुमति मिल जाएगी।
विज्ञापन

पदमेंद्र सकलानी, डीईओ बेसिक, बागेश्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें