फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावण के चौथे सोमवार को भी बागनाथ मंदिर में उमड़े श्रद्घालु

विज्ञापन
बागेश्वर के बागनाथ मंदिर में पूजा के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर/गरुड़/अल्मोड़ा। श्रावण के चौथे सोमवार को भी बागनाथ मंदिर और जागेश्वर धाम में भक्तों की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने सरयू के पावन जल से भगवान शिव का अभिषेक किया। रुद्री पाठ, शिवार्चन और पूजा कर भगवान से सुख और सौभाग्य का आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन

श्रावण में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व माना गया है। सोमवार के दिन विशेष रूप से भगवान शिव की पूजा की जाती है। कुमाऊं की काशी के नाम से विख्यात बाबा बागनाथ धाम में चौथे सोमवार को भी सुबह से भक्तों का आना शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने सरयू स्नान के बाद बागनाथ, कालभैरव, बाणेश्वर आदि मंदिरों में पूजा की।
बागनाथ मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नंदन सिंह रावल ने कहा कि इस वर्ष सभी सोमवारों को अच्छी संख्या में भक्तों ने भगवान शिव के दर्शन किए। पंडित गणेश चंद्र तिवारी ने बताया कि श्रावण में शिव पूजा, रुद्राभिषेक का विशेष महत्व माना गया है, जिसे देखते हुए अधिकाधिक संख्या में लोग मंदिर जाकर भगवान शिव के दर्शन करते हैं।
विज्ञापन

बैजनाथ धाम, कार्तिकेश्वर, पिंगलेश्वर, कपलेश्वर, दिव्येश्वरी मंदिर, प्रकटेश्वर मंदिर के साथ-साथ कांडा, काफलीगैर और दुग नाकुरी के मंदिरों में भी भक्तों ने पूजा-अर्चना की। अल्मोड़ा जिले के जागेश्वर धाम सहित पातालदेवी, बेतालेश्वर, विश्वनाथ, देवस्थल, बद्रेश्वर, बालेश्वर, एनटीडी शिवालय, रत्नेश्वर आदि शिवालयों में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही।
जलाभिषेक यात्रा निकाल कर जागेश्वर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया
अल्मोड़ा। सावन मास के चौथे सोमवार को विश्व हिंदू परिषद, दुर्गा वाहिनी, बजरंग दल की ओर से अल्मोड़ा से विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम तक जलाभिषेक यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल लोग भोलेनाथ के जयकारे लगा रहे थे। जागेश्वर धाम पहुंच कर भगवान शिव जी का जलाभिषेक कर विश्व कल्याण की कामना की।
सोमवार को पलटन बाजार स्थित सिद्ध बाला नौला से जलाभिषेक यात्रा निकली। यात्रा थाना बाजार, गंगोला मोहल्ला, कचहरी बाजार, कारखाना बाजार, लाला बाजार होते हुए शिखर तिराहे पर पहुंची। यहां से यात्रा में शामिल लोग वाहन के माध्यम से जागेश्वर पहुंचे।
जागेश्वर धाम पहुंच कर यात्रा में शामिल लोगों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। यात्रा में गोविंद सिंह पिलख्वाल, विहिप जिलाध्यक्ष मंगल सिंह बिष्ट, जिला मंत्री प्रकाश लोहनी, पं.गणेश दत्त जोशी, संजय सैनारी, त्रिभुवन कबड़वाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें