फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल महाकुंभ में पूनम और तनुजा ने लगाई सबसे तेज दौड़

विज्ञापन
बागेश्वर में खेल महाकुंभ में कबड्डी प्रतियोगिता में भिड़ते खिलाड़ी। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। डिग्री कॉलेज खेल मैदान में छह दिनी खेल महाकुंभ के दूसरे दिन अंडर-14 बालिका वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिताएं कराई गई। बालिका वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में बागेश्वर ब्लॉक की पूनम बिष्ट और कपकोट की तनुजा दानू का दबदबा रहा। पूनम ने 100 और 400 मीटर की दौड़ जीती, वहीं तनुजा ने 800 और 1500 मीटर की रेस में अव्वल स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

दूसरे दिन का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने किया। ऊंची कूद प्रतियोगिता में कपकोट की हेमा आर्या और लंबी कूद में भावना कोरंगा पहले स्थान पर रहीं। गरुड़ ब्लॉक की कृतिका बोरा ने गोला और भाला फेंक, जबकि कपकोट की भावना कोरंगा ने चक्का फेंक में पहला स्थान प्राप्त किया। वॉलीबाल और खो-खो प्रतियोगिता में बागेश्वर ब्लॉक की बालिकाओं ने खिताब जीता। कबड्डी में कपकोट ब्लॉक की बालिकाओं ने जीत हासिल की। पहला स्थान प्राप्त करने वालों को सात हजार, दूसरे स्थान को पांच हजार और तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को तीन हजार रुपये का नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। वहां पर जिला युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन सिंह रावत, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रविंद्र कोहली आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें