फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छायाकारों ने बैजनाथ धाम की सुंदरता को किया कैमरे में कैद

विज्ञापन
बागेश्वर के बैजनाथ पहुंची फोटोग्राफरों की टीम।संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
कौसानी (बागेश्वर)। कौसानी के बुरांश रिट्रीट में पांच दिनी हिमालयन लैंडस्केप फोटोग्राफी कार्यशाला जारी है। कार्यशाला के दूसरे दिन देश के विभिन्न प्रांतों से आए छायाकारों ने गरुड़ घाटी का भ्रमण किया। इस दौरान बैजनाथ धाम और आसपास की सुंदरता को अपने कैमरों में कैद किया। छायाकारों ने कार्यशाला में फोटोग्राफी की विभिन्न विधाओं पर भी अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन

बैजनाथ धाम के भ्रमण के दौरान छायाकारों ने मंदिर समूह की विभिन्न कोणों से फोटो खींची। इस दौरान वरिष्ठ छायाकारों ने नए फोटोग्राफरों को फोटो खींचने के दौरान चित्र में रोशनी के महत्व की जानकारी दी। भ्रमण के दौरान बैजनाथ बैराज सहित आसपास के प्राकृतिक सौंदर्य को भी छायाकारों ने अपने कैमरे में कैद किया। भ्रमण से पूर्व कार्यशाला के पहले सत्र में वरिष्ठ छायाकार थ्रीश कपूर ने स्लाइड शो के माध्यम से हिमालयन लैंडस्केप की जानकारी दी और उत्तराखंड में सभी हिमालय रेंज के बारे में विस्तार से बताया। लखनऊ से आए वरिष्ठ छायाकार अनिल रिसाल ने मेकिंग ऑफ लैंडस्केप विषय पर स्लाइड शो से जानकारी दी। उन्होंने लैंडस्केप फोटोग्राफी के गुर भी सिखाए। भ्रमण के बाद सायंकालीन सत्र में फोटोग्राफरों ने फोटो की विभिन्न विधाओं को लेकर विचारों का आदान-प्रदान किया। ऐस्ट्रो फोटोग्राफर उमेश गोगना ने नाइट फोटोग्राफी पर व्याख्यान दिया और छायाकारों को नाइट एस्ट्रो फोटोग्राफी के गुर सिखाए। उन्होंने आधुनिक कैमरों के आने के बाद फोटोग्राफी के बदलते आयाम की भी जानकारी दी। आयोजक थ्रीश कपूर ने बताया कि कार्यशाला का समापन 27 फरवरी को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें