फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीतनगर, मंडलसेरा में शावकों के साथ घूम रहा तेंदुआ

विज्ञापन
बागेश्वर में तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की मांग को लेकर डीएफओ को ज्ञापन सौंपते लोग। संवाद न्य - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। नगरपालिका क्षेत्र के जीतनगर और मंडलसेरा में तेंदुए का आतंक बढ़ गया है। तेंदुआ दो शावकों के साथ क्षेत्र में घूम रहा है। जिसके कारण क्षेत्र के लोगों में दहशत है। क्षेत्रवासियों ने डीएफओ को ज्ञापन देकर गश्त बढ़वाने और तेेंदुए को पकड़कर भय से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

डीएफओ को दिए ज्ञापन में जीतनगर के लोगों ने बताया कि अक्सर शाम होने के बाद क्षेत्र में तेेंदुए की धमक बढ़ रही है। कई लोगों ने तेंदुए को दो शावकों के साथ क्षेत्र में टहलतेे हुए देखा है। इससे पूर्व कठायतबाड़ा में भी शावकों के साथ तेंदुए को घूमते हुए देखा गया था। जिसका वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था। नगर क्षेत्र में तेंदुए की धमक बढ़ने से लोगों में दहशत का माहौल है। जीतनगर के लोगों ने डीएफओ को बताया कि शाम के रात तक क्षेत्र के व्यापारी और कर्मचारियों के घर लौटने का समय होता है। कोचिंग और खेल मैदान से बच्चे भी रात के समय घरों को लौटते हैं। ऐसे में तेंदुआ लोगों पर हमला भी कर सकता है। क्षेत्रवासियों ने डीएफओ से जल्द तेंदुए की दहशत से निजात दिलाने की मांग की। वहां पर कैलाश चंद्र जोशी, शेर सिंह रावत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें