फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: जो बस जहां गई, वहीं हो गई खराब

Fri, 16 Feb 2024 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर डिपो की 15 बसों में 11 बस खराब हैं। डिपो की खराब बसें बागेश्वर से लेकर काठगोदाम, यूपी के रामपुर, गजरौला में खड़ी हैं। चार सितंबर 2022 को अस्तित्व में आए बागेश्वर डिपो के बेड़े में 15 बस हैं। इनमें से 8 बस उम्र पूरी कर चुकी हैं। ये सभी आठ लाख किमी से अधिक चल चुकी हैं। दिसंबर 2023 से रोडवेज की बसें लगातार खराब हो रही हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डिपो की पांच बस बागेश्वर डिपो की अस्थायी कार्यशाला में खड़ी हैं। चार बस काठगोदाम डिपो में खड़ी हैं। एक बस यूपी के रामपुर तो एक बस मुरादाबाद के पास गजरौला में खड़ी है। डिपो की केवल चार ही बस सड़क पर चल रही हैं।



तीन बस सेवाओं का नहीं हुआ संचालन

बागेश्वर। बृहस्पतिवार को डिपो की सात बस सेवाओं में से तीन बस सेवाओं धरमघर-दिल्ली, बागेश्वर-धरमघर और बागेश्वर-अठपैंसिया का संचालन नहीं हुआ। रोडवेज स्टेशन इंचार्ज केबी उपाध्याय ने बताया कि बागेश्वर-बरेली, अठपैंसिया-दिल्ली, मुनस्यारी-दिल्ली, बागेश्वर-मुनस्यारी बस सेवा का संचालन हुआ। संवाद
विज्ञापन


नई बसों के लिए मार्च का इंतजार

बागेश्वर। उत्तराखंड परिवहन निगम के जीएम दीपक जैन ने विधायक पार्वती दास को मार्च तक डिपो को 10 नई बस उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। जिले के लोगों की निगाह परिवहन निगम के जीएम के आश्वासन पर टिकी हुई है। संवाद
विज्ञापन





पुरानी बसों के कारण दिक्कत आ रही है। महाप्रबंधक की ओर से मार्च तक डिपो को नई बसें देने का आश्वासन दिया गया है।

राजेंद्र कुमार प्रभारी सहायक महाप्रबंधक बागेश्वर रोडवेज डिपो



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें