बागेश्वर में पिछले दिनों हुई बारिश के दौरान एक मकान ध्वस्त जबकि दो घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कई घरों के आंगन भी बारिश की भेंट चढ़ गए। बारिश के दौरान भूस्खलन और मलबा आने से बंद हुई नौ सड़कों पर यातायात सुचारू नहीं हो सका है।
बृहस्पतिवार की रात कपकोट विकासखंड में 20 मिमी और गरुड़ में सात मिमी बारिश हुई। बारिश के दौरान मल्लादेश निवासी अनीता देवी का आवासीय मकान तीक्ष्ण क्षतिग्रस्त हुआ। बिलौरी के प्रकाश राम और बौड़ी निवासी मोहन लाल के आवासीय मकान भी बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त हो गए। कीमू निवासी मेहरबान सिंह, गुमान सिंह, लीती निवासी किशन सिंह और वज्यूला निवासी दीप चंद्र तिवाड़ी के मकान के आंगन टूट गए।
ये पढ़ें- Uttarakhand: HC की शिक्षा विभाग को फटकार, ट्रांसजेंडर के प्रमाणपत्रों में लिंग-नाम परिवर्तन से किया था इन्कार
भूस्खलन, मलबा आने और बोल्डर गिरने से बंद हरीनगरी-पय्यां, वज्यूला-मवई-हरिनगरी, भानी-हरसिंग्याबगड़, कपकोट-तेजम, बदियाकोट-बोरबलड़ा, कपकोट-किरौली, काफलीकमेड़ा, भयूं-गुलेर, नामतीचेटाबगड़ सड़कों पर यातयात अब तक सुचारू नहीं हो सका है। इधर, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि आपदा प्रभावितों को तहसील स्तर से मदद की जा रही है। बंद सड़कों को खोलने का काम चल रहा है।