फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के आदेशों का दिखने लगा असर, ड्रेस कोड का पालन करने लगे अधिकारी, कर्मचारीऋ9

विज्ञापन
बागेश्वर जिला पूर्ति कार्यालय में ड्रेस कोड का पालन करते हुए काम करते कर्मचारी। संवाद न्यूज एजे? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। डीएम विनीत कुमार ने आदेशों का असर दिखने लगा है। बृहस्पतिवार को कार्यालयों में अधिकारी, कर्मचारी ड्रेस कोड का पालन करते हुए दिखे। कार्यालयों में जींस-टीशर्ट में पहने कर्मचारी नहीं दिखाई दिए।
विज्ञापन

बुधवार को डीएम ने राजकीय कर्मचारियों के जींस, टी-शर्ट पहनकर कार्यालय आने पर नाराजगी जताई थी। जिला स्तरीय अधिकारियों और कर्मचारियों को ड्रेस कोड में कार्यालय आने के निर्देश दिए थे। जींस, टी-शर्ट पहनकर कार्यालय आने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी थी। डीएम ने कहा था कि जिला स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी ड्रेस कोड का अनुपालन नहीं कर रहे हैं। अधिकतर कर्मचारी जींस, टी-शर्ट में बैठकों में शामिल हो रहे हैं।
डीएम के आदेशों का बृहस्पतिवार को अच्छा असर होते दिखा। अमर उजाला की टीम ने पूर्ति कार्यालय, तहसील कार्यालय के साथ ही विकास भवन के कई पटलों की पड़ताल की। अधिकारी, कर्मचारी पैंट, कमीज पहनकर कार्यालय पहुंचे थे। हालांकि कई अधिकारी, कर्मचारी पहले से भी पैंट-शर्ट में कार्यालय आते रहे हैं। डीएम के आदेशों की सरकारी दफ्तरों के साथ ही जिलेभर में चर्चा थी। इस कदम को अनुशासन कायम रखने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें