फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में नामांकन की तैयारी पूरी, नामांकन केद्रों में की बूरकेडिंग

विज्ञापन
बागेश्वर के आरओ कार्यालय में की गई बैरीकेडिंग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर जिले की दोनों विधानसभी सीटों में शुक्रवार से होने वाले नामांकन की तैयारी पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के कार्यक्रम के अनुसार 21 जनवरी से 28 जनवरी तक रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालयों में नामांकन किया जा सकेगा। इन दिवसों में सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्र प्राप्त किए जाएंगे। 21 से 28 जनवरी प्रत्याशी नामांकन कर सकेंगे। 29 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 31 जनवरी को नाम वापसी होगी।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने नामांकन के दौरान कोविड गाइडलाइन के निर्देशों का पालन करने के निर्देश देते हुए कहा कि नामांकन के दौरान प्रत्याशी के साथ दो ही व्यक्ति रिटर्निंग कार्यालयों में जा सकेंगे। इधर, विधानसभा निर्वाचन की नामांकन प्रक्रिया निपटाने के लिए बागेश्वर और कपकोट के आरओ दफ्तर में बैरीकेडिंग कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें