फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल बागेश्वर में शीतलहर से ठिठुर रहे मरीज, हीटर कब ठीक कराओगे? साहब

विज्ञापन
बागेश्वर जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में मौजूद जच्चा-बच्चा और तिमारदार, खराब पड़ा हीटर। सं? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश होने से ठंड सितमगर हो चुकी है। बावजूद इसके जिला अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों को ठंड से बचाने के लिए कोई प्रयास नहीं किए हैं। जिला अस्पताल में लगे तमाम हीटर खराब पड़े हैं। मरीज ठंड से ठिठुर रहे हैं।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने बृहस्पतिवार की रात जिला अस्पताल का जायजा लिया। रात 9:28 बजे जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में लगे दो रूम हीटर में से एक रूम हीटर बंद पड़ा था। एक काम कर रहा था। खराब पड़े रूम हीटर का बिजली का स्विच बोर्ड भी क्षतिग्रस्त पड़ा था। जच्चा-बच्चा वार्ड के आठों बेडों में जच्चा-बच्चा भर्ती थे।
बागेश्वर के मजियाखेत निवासी जीवन पांडेय की पत्नी जया पांडेय ने पुत्री को जन्म दिया था। जीवन पांडेय ने बताया कि बेड के पास लगा हीटर खराब होने से जच्चा-बच्चा को ठंड से बचाने के लिए घर से बिस्तर लाना पड़ा। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम करने चाहिए।
विज्ञापन

जनरल वार्डों में लगे दो रूम हीटर भी खराब पड़े थे। मरीजों का कहना था कि हीटर खराब होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घर से बिस्तर लाना पड़ रहा है।
तीन हीटर खराब हैं, हल्द्वानी से रॉड मंगाई जा रही है। 15 नये हीटर खरीदे जा रहे हैं। कुछ हीटर रिजर्व में रखे जाएंगे। अचानक मौसम बदलने से दिक्कत आई है। जल्द ही हीटर की पुख्ता व्यवस्था कर ली जाएगी।
विनोद कुमार टम्टा सीएमएस जिला अस्पताल।
नगर, तहसील मुख्यालयों में नहीं जल रहे अलाव
बागेश्वर। बागेश्वर नगर पालिका क्षेत्र के साथ ही कपकोट नगर पंचायत क्षेत्र और तहसील क्षेत्रों में अलाव नहीं जलाए जा रहे हैं। डीएम विनीत कुमार ने तीन दिन पहले ही अलाव जलाने के लिए राशि अवमुक्त करने के निर्देश दिए थे। एसडीएम सदर हर गिरी का कहना है कि तहसीलों को अलाव जलाने के लिए रकम जारी कर दी गई है, जल्द ही अलाव जलने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें