फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में ई रिक्शा के सफल संचालन से उत्साहित पालिका ने दो ई रिक्शा और मंगाए

विज्ञापन
बागेश्वर नए ई रिक्शा पहुंचने पर मिष्ठान वितरित करते पालिकाध्यक्ष। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर में ई-रिक्शा के सफल संचालन से उत्साहित नगरपालिका ने दो और ई-रिक्शा खरीदे हैं। अब पालिका के पास चार ई-रिक्शा हो गए हैं। इन रिक्शों को कठायतबाड़ा और बिलौना रूट पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन

पालिका ने करीब चार महीने पूर्व दो ई-रिक्शा खरीदे थे। यह ई रिक्शा मंडलसेरा क्षेत्र में चल रहे हैं। दस से बीस रुपये किराए पर मिल रही ई रिक्शा की सवारी को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
पूर्व में खरीदे गए ई रिक्शा कठायतबाड़ा और बिलौना रूट में चलाए जाने थे, लेकिन मंडलसेरा में ई रिक्शा की मांग को देखते हुए दोनों ई रिक्शा मंडलसेरा में चल रहे हैं। सेना की कैंटीन होने के कारण इस रूट पर सवारियां पर्याप्त मात्रा में हैं।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने बताया कि दोनों ई-रिक्शा बागेश्वर पहुंच गए हैं। पंजीकरण की कार्यवाही की जा रही है। रजिस्ट्रेशन के बाद एक रिक्शा कठायतबाड़ा और एक रिक्शा बिलौना रूट पर चलेगा।
विज्ञापन

ई-रिक्शा चलने से लोगोें को सस्ती और पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन सेवा मिलने की उम्मीद है। बागेश्वर जिले के कई लोगों ने इस सेवा का स्वागत किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें