बागेश्वर के खेल महाकुंभ के समापन पर विजेता को सम्मानित करते आयोजक। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में खेल महाकुंभ का समापन हो गया है। तीन दिवसीय महाकुंभ के अंतिम दिन अंडर-21 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। समापन समारोह में सभी वर्ग के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। चयनित खिलाड़ी जिलास्तरीय खेल महाकुंभ में भागीदारी करेंगे।
अंडर-21 आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में मुकेश कुमार और बालिका वर्ग में रजनी जोशी ने पहला स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में दीपक चंद्र और बालिका वर्ग में उर्मिला कपकोटी विजेता रहे। 800 मीटर दौड़ में गणेश गोस्वामी ने बालक वर्ग और दीपा कोरंगा ने बालिका वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। 1500 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में पवन सिंह और बालिका वर्ग में खशबू थापा विजेता रहे। 3000 मीटर दौड़ में पवन सिंह ने बालक वर्ग और निशा ने बालिका वर्ग में सबसे तेज दौड़ लगाकर पहले स्थान पर कब्जा जमाया। विजेता प्रतिभागियों को क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी हेमा परिहार ने पुरस्कार प्रदान किए। जिला युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन सिंह रावत ने बताया कि तीनों विकास खंडों में ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन कराया गया। विजेता प्रतिभागियों को जिला स्तरीय खेल महाकुंभ में दमखम दिखाएंगे।