फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगस्त का वेतन रोके जाने से नाराज कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कार्यबहिष्कार के दिनों का वेतन रोके जाने से नाराज जिला सैनिक एवं पुनर्वास कल्याण विभाग के कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने निदेशक के नाम ज्ञापन भेजकर तत्काल रोके गए वेतन का भुगतान करने की मांग की। दो दिनों के भीतर मांग पूरी नहीं होने पर एक नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कल्याण में कार्यरत उपनल संविदा कर्मचारियों ने विभागीय संविदा और सातवें वेतनमान का लाभ देने की मांग को लेकर अगस्त में कार्य बहिष्कार कर आंदोलन किया था। 28 अगस्त को निदेशक के आह्वान पर कर्मचारियों ने आंदोलन समाप्त किया था, लेकिन कर्मचारियों को अगस्त महीने का वेतन अब तक नहीं दिया गया। शुक्रवार को आक्रोशित कर्मचारियों ने नारेेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कहा कि उनकी दो सूत्री मांगों को पूरा करने की बजाय, आंदोलन के दिनों का वेतन भी रोक दिया गया है। सहायक सैनिक कल्याण अधिकारी रमेश चंद्र तिवारी ने कहा कि रुके वेतन की मांग को 29 और 30 को सांकेतिक कार्य बहिष्कार किया जा रहा है। मांग पूरी नहीं हुई तो एक नवंबर से पूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इस मौके पर दीप चंद्र बिष्ट, सोबन सिंह बिष्ट, मोहन पंत बसंत बल्लभ जोशी, कमला तिवारी, किशन सिंह परिहार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें