फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप के समीप धधका जंगल, बालबाल बचा हादसा

विज्ञापन
बागेश्वर के धपोली में पेट्रोल पंप के समीप तक पहुंची जंगल की आग। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। मौसम सामान्य होने के बाद फिर से जंगल सुलगने लगे हैं। सोमवार की शाम को जंगल की आग पेट्रोल पंप के करीब तक पहुंच गई। पंप के कर्मचारियों ने समय रहते आग पर काबू नहीं पाया होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि इस दौरान वन विभाग का कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। वन विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

कांडा तहसील के धपोली स्थित पेट्रोल पंप के समीप जंगल में आग लग गई। तेज हवा के कारण आग फैलते हुए पंप के नजदीक तक पहुंच गई। अचानक पंप के करीब तक आग पहुंचते ही पंप के कर्मचारियों में दहशत फैल गई। आननफानन कर्मचारियों ने बाल्टी और डिब्बों से पानी लेकर आग को बुझाने का प्रयास किया। कुछ कर्मचारी टहनियों से आग बुझाने में जुटे। आसपास मौजूद लोगों ने भी मदद की और आग को काबू किया। क्षेत्रवासियों का कहना है कि बारिश होने के बाद वन विभाग ने जंगलों की सुध लेना छोड़ दिया है। धपोली के जंगल में लगी आग बुझाने के लिए भी वन विभाग का कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा।
इस महीने वनाग्नि की कोई बड़ी घटना नहीं हुई है। कुछ लोग घास के लिए जंगल को जला रहे हैं। ऐसे लोगों पर नजर रखी जा रही है। धपोली में आग लगने की सूचना मिलने तक आग पर काबू कर लिया गया था। लोगों से अपील है कि आग लगते ही तत्काल वन विभाग को सूचित करें ताकि समय रहते टीम को मौके पर भेजकर आग बुझाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनडी पांडेय, आरओ धरमघर रेंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें