फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कौसानी में चाय बागान के पास आग

Wed, 17 Jan 2024 09:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
कौसानी में चाय बागान के समीप जंगल में लगी आग बुझाते फायर सर्विस कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
-नीलेश्वर में अराजक तत्वों ने लगाई आई फायर कर्मियों ने बुझाई
विज्ञापन

बागेश्वर/कौसानी। कौसानी में मंगलवार की रात चाय बागान के समीप जंगल में आग लग गई। आग तेजी से फैलते हुए समीप बने रिजॉर्ट की ओर बढ़ रही थी। क्षेत्र के लोगों ने दमकल केंद्र को आग लगने की सूचना दी। फायर सर्विस गरुड़ की टीम मनोज सिंह के नेतृत्व में मौके पर गई और आग को पंपिंग और हरी टहनियों से पीट-पीटकर काबू किया।
विज्ञापन

बुधवार को जिला मुख्यालय के नीलेश्वर की पहाड़ी में अराजक तत्वों ने आग लगा दी। आग ने तेजी से फैलते हुए पहाड़ी को चपेट में ले लिया। पहाड़ी की सूखी घास और हवा के झोंके ने आग को फैलाने में मदद की, कुछ ही देर में पहाड़ी का बड़ा हिस्सा आग की चपेट में आ गया। इधर रेंजर श्याम सिंह करायत ने बताया कि सूचना के बाद आग को काबू कर लिया गया। जंगलों को जलाने वाले अराजक तत्वों की पहचान की जा रही है। इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें