फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: वज्यूला, रामपुर, चौरसों के ग्रामीण तेंदुए के आतंक से भयभीत

Wed, 17 Jan 2024 09:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। वन रेंज गढ़खेत के वज्यूला, रामपुर और चौरसों के ग्रामीण तेंदुए के आतंक से भयभीत हैं। सहमे ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

मालूम हो कि वज्यूला, रामपुर और चौरसों गांव जगंल से सटे हैं। तेेंदुए के आतंक से सहमे ग्रामीणों का कहना है कि इन गांवों में तेंदुआ लंबे समय से डेरा डाले हुए है। रामपुर गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता देव नाथ गोस्वामी ने बताया कि तेंदुए के डर से ग्रामीण शाम होने के बाद घर से बाहर नहीं निकलते हैं।
तेंदुए को पकड़ने के संबंध में कई बार वन विभाग के आला अधिकारियों से कह दिया है। वन विभाग ने ग्रामीणों की मांग को आज तक गंभीरता से नहीं लिया है। बिनखोली के ग्राम प्रधान देवेंद्र गोस्वामी ने वन विभाग से तेंदुओं को शीघ्र पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें