फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्यांगण में आग से घास के 7 लुट्टे जले, हजारों का नुकसान

विज्ञापन
बागेश्वर के द्यांगण में आग से जलते घास के लुट्टे। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। द्यांगण में रविवार की रात लगी आग से घास के सात लुट्टे (सूखी घास के ढेर) जल गए। घास जलने से पशुपालकों को हजारों रुपये की चपत लगी है। पटाखों की चपेट में आने से घास के लुट्टे जलने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

रविवार रात द्यांगण निवासी जगदीश कठायत, कैलाश कठायत और मनोहर कठायत के लुट्टों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने सात लुट्टों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। स्थानीय नागरिक बिट्टू कठायत ने बताया कि घास जलने से हजारों रुपये का नुकसान हो गया है। लोग सूखी घास को जानवरों को खिलाने के लिए एकत्र करते हैं। काफी मेहनत से घास को जमा किया जाता है। घास जलने से इन लोगों के सामने जानवरों के चारे की समस्या पैदा हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें