फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह-शाम ठंड, दिन में खुशगवार रहा मौसम

विज्ञापन
बागेश्वर में मंगलवार की सुबह छाया कोहरा। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में ठंड का प्रकोप शुरू हो गया है। सुबह-शाम जहां सर्द हवाएं परेशानी बढ़ा रही हैं लेकिन दिन के समय निकल रही चटक धूप ठंड से राहत दे रही है। नगर क्षेत्र में जहां सुबह के समय कोहरा ठंड में इजाफा कर रहा है, वहीं ग्रामीण इलाकों में सुबह-शाम सर्द हवाएं परेशानी का कारण बन रही हैं।
विज्ञापन

नवंबर की शुरुआत में मौसम ने करवट बदली और धीरे-धीरे तापमान में गिरावट होने लगी है। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के जिला मुख्यालय, कपकोट और भराड़ी में कोहरा छाने से अधिक ठंड हो रही है। नौ बजे बाद कोहरा छंटने पर धूप निकलने से लोगों को राहत मिल रही है, जबकि ग्रामीण इलाकों में सुबह और शाम के समय सर्द हवाएं चलने से ठंड में इजाफा हो रहा है। वहीं, पिंडर घाटी के लोगों को सबसे अधिक ठंड का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें