फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का संघर्ष बताएगी अभिलेख प्रदर्शनी

विज्ञापन
बागेश्वर के राइंका में अभिलेख प्रदर्शनी का शुभारंभ करते नगरपालिका अध्यक्ष। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। क्षेत्रीय अभिलेखागार नैनीताल की ओर से विक्टर मोहन जोशी राइंका में अभिलेख प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष को जानने का मौका मिलेगा। उन्होंने अभिलेख को राष्ट्र की अमूल्य सांस्कृतिक निधि और धरोहर बता इसके समुचित संरक्षण के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने की बात कही।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष खेतवाल, विशिष्ट अतिथि डायट प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र धपोला, राइंका के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार तेवाड़ी ने मंगलवार को प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. धपोला ने कहा कि शिक्षकों, अभिभावकों और छात्र-छात्राओं को अभिलेखों का महत्व बताने में प्रदर्शनी काफी मददगार साबित होगी। क्षेत्रीय अभिलेख अधिकारी अजय कुमार ने कहा कि इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य भावी पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम से जोड़ना है। आजादी की लड़ाई में हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने कितने अत्याचार सहन किए और कितनी यातनाएं झेलीं, प्रदर्शनी उन सबसे युवाओं को रू-ब-रू करवाने में सहायक सिद्ध होगी। प्रधानाचार्य तेवाड़ी ने प्रदर्शनी देखने के लिए आए लोगों और आयोजकों का आभार जताया। प्रवक्ता दीप चंद्र जोशी ने संचालन किया। इस मौके पर मोहित बिनवाल, सभासद प्रेम सिंह हरड़िया, रवि कुमार जोशी, संदीप जोशी, वृक्षमित्र किशन सिंह मलड़ा, हेमलता लोहनी, सविता जोशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें