फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के लिए जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात

विज्ञापन
बागेश्वर में निर्वाचन को लेकर अधिकारियों की बैठक लेते डीएम। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। विधानसभा चुुनाव 2022 के लिए जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। बागेश्वर विधानसभा के लिए दो जोनल, 41 सेक्टर मजिस्ट्रेट और कपकोट विधानसभा के लिए दो जोनल, 27 सेक्टर मजिस्ट्रेटों को तैनात किया गया है। दो जोनल और आठ सेक्टर मजिस्ट्रेट रिजर्व में तैनात हैं। विकास भवन सभागार में जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम विनीत कुमार ने कहा कि एक छोटी सी भूल चुनाव की प्रक्रिया को बाधित कर सकती है। सभी अधिकारी चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों और गाइडलाइन को सही से समझ लें ताकि चुनाव के दौरान किसी परेशानी से बचा जा सके। उप निर्वाचन अधिकारी/एडीएम चंद्र सिंह इमलाल ने सभी स्तर पर की जाने वाली व्यवस्थाओं को समय पर पूरा कराने को कहा।
मास्टर ट्रेनर दीप चंद्र जोशी, केवलानंद कांडपाल और राजीव जोशी ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को आदर्श आचार संहिता के बारे में स्लाइड शो के माध्यम से जानकारी दी। वहां पर डीएफओ हिमांशु बागरी, डीडीओ केएन तिवारी, अपर परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, एसडीएम पारितोष वर्मा, सहायक निर्वाचन अधिकारी आरसी आर्या आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें