फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के संकट से गुस्साई महिलाओं का फूटा गुस्सा, खाली बर्तनों के साथ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बागेश्वर के मजियाखेत में पेयजल किल्लत को लेकर खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन करतीं महिलाएं। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर के मजियाखेत और सैंज में पांचवे दिन भी नलों से पानी की बूंद नहीं टपकी। गुस्साई महिलाओं ने पूर्व कनिष्ठ प्रमुख सुनीता टम्टा के नेतृत्व में खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन किया। जलापूर्ति न होने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

महिलाओं ने कहा कि मजियाखेत और सैंज क्षेत्र के 300 से अधिक उपभोक्ता लंबे समय से पेयजल किल्लत झेल रहे हैं। पिछले पांच दिन से एक बार फिर नलों में पानी नहीं आया है। पानी न आने से लोगों के काम प्रभावित हो रहे हैं। सारा दिन पानी के ही इंतजाम में लग जा रहा है। टम्टा ने एसडीएम को दिए पत्र में कहा है कि पिछले एक साल से इलाके के लोग पेयजल संकट झेल रहे हैं। अक्सर मजियाखेत योजना में पानी की आपूर्ति बाधित रहती है। लोगों को हैंडपंप, जलस्रोतों से पानी ढोना पड़ता है।
कहा कि पालिका के अधिकारी और जल संस्थान एक दूसरे पर बात डालकर इतिश्री कर ले रहे हैं। वहां पर प्रेमा देवी, उमा जोशी, विमला देवी, निर्मला, विमला टंगड़िया, शोभा देवी, मीना टम्टा, भावना जोशी आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजियाखेत के पानी संकट पर नगरपालिका और जल संस्थान के अधिकारियों से बात की जाएगी। मजियाखेत, सैंज को लोगों को नियमित रूप से पानी उपलब्ध कराया जाएगा।
हर गिरि, एसडीएम सदर बागेश्वर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें