बागेश्वर। स्वतंत्रता दिवस पर शत प्रतिशत टीकाकरण वालीं ग्राम पंचायतों और वार्डों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। उपजिलाधिकारियों के साथ हुई वीसी में इसकी जानकारी देते हुए डीएम विनीत कुमार ग्राम पंचायतों और नगर क्षेत्र के वार्डों की लिस्ट बनाने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि तहसील क्षेत्र के तहत जो लोग किसी कारण टीका लगाने से वंचित रह गए हैं। उनकी दोबारा काउंसलिंग कर टीकाकरण किया जाए। साथ ही विकासखंडवार ऐसी ग्राम पंचायतों और नगर क्षेत्र के वार्डों की प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान के हिसाब से सूची बनाकर लिस्ट उपलब्ध कराने के लिए कहा है, जिनमें सभी लोगों को टीके की दोनों डोज लग चुकी है। उन्होंने कहा कि शासन के दिए लक्ष्य से अधिक एक लाख 74 हजार 478 लोगों को पहली डोज लग चुकी है। उन्होंने सीएचसी और पीचसी के सुदृढ़ीकरण के प्रस्ताव उपलब्ध कराने के लिए कहा है। वीसी में सीडीओ डीडी पंत, एडीएम चंद्र सिंह इमलाल, सीएमओ डॉ. सुनीता टम्टा, वैक्सीनेशन प्रभारी डॉ. प्रमोद जंगपांगी, एसडीएम बागेश्वर योगेंद्र सिंह, कपकोट प्रमोद, गरुड़ जयवर्धन शर्मा, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी सिखा सुयाल आदि थे।