फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क और मनरेगा कार्य न होने पर प्रदर्शन

विज्ञापन
बागेश्वर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते लस्करखेत के ग्रामीण। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। ग्राम पंचायत लस्करखेत (गरुड़) के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट परिसर में सड़क निर्माण और मनरेगा कार्य न होने के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी विनीत कुमार को ज्ञापन देकर समस्या के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

लस्करखेत के ग्राम प्रधान प्रदीप सिंह राठी ने नेतृत्व में ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कराने के साथ ही मनरेगा मद से कार्य कराने की मांग को लेकर नारेबाजी की। बताया कि छुआं बैंड से पिंगलो तक साढ़े चार किमी सड़क का पिछले पांच वर्षों से स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है लेकिन आज तक सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। सड़क न बनने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय कर्मचारी गांव में मनरेगा के तहत होने वाले विकास कार्यों में बाधा डाल रहे हैं। गांव में मनरेगा के तहत एक भी कार्य नहीं हो रहा है। बीडीओ गरुड़ को इस बारे में अवगत कराया जा चुका है। इसके बाद भी गांव में मनरेगा के तहत कोई नए कार्य नहीं हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांव की लगभग पूरी आबादी मजदूरी का कार्य करती है। काम न मिलने से लोगों की रोजी रोटी प्रभावित हो रही है। वहां देवेंद्र राम, दुर्गा राम, श्याम सिंह आदि थे।
विज्ञापन

प्रवासियों ने की रोजगार दिलाने की मांग
बागेश्वर। सिया गांव के प्रवासियों और बेरोजगार ग्रामीणों ने डीएम विनीत कुमार को ज्ञापन देकर रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की है। कहा है कि कोरोना के कारण गांव के तमाम लोग बाहरी क्षेत्रों से घर लौटे हैं। रोजगार न मिलने से यह लोग परेशान हैं। सामाजिक कार्यकर्ता अनिल कुमार के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिले लोगों ने जल्द जे जल्द रोजगार दिलाने की मांग की है। वहां लक्की कुमार, संतोष कुमार, मदन लाल, सुनील कुमार, जगदीश प्रसाद, भगवती प्रसाद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें