फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव की अनुमति नहीं मिलने से नाराज मैग्नेसाइट कर्मियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
बागेश्वर में प्रदर्शन करते मैग्नेसाइट कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। यूनियन की कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न कराने की अनुमति नहीं मिलने से नाराज अल्मोड़ा मैग्नेसाइट झिरौली के कर्मचारियों ने जिला कार्यालय में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने जिलाधिकारी से चुनाव कराने की अनुमति देने की मांग की।
विज्ञापन

मैग्नेसाइट कंपनी के कर्मचारियों ने बताया कि बीते 25 जुलाई को कार्यकारिणी का द्विवार्षिक कार्यकाल पूूूरा हो गया है। इसके चलते नई कार्यकारिणी का गठन किया जाना है। उन्होंने बताया कि पूर्व में निर्वतमान अध्यक्ष और सचिव ने चुनाव कराने का विरोध किया था। अब महाप्रबंधक कोविड कर्फ्यू का हवाला देते हुए अनुमति नहीं दे रहे हैं। कर्मचारियों ने जिलाधिकारी से मामले में हस्तक्षेप करने और कोविड गाइड लाइन के अनुसार आम सभा और चुनाव कराने की अनुमति देने की मांग की। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट और पूर्व मंत्री प्रत्याशी मनोज कुमार मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें