फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पात्र लाभार्थियों को आवास योजना का लाभ नहीं मिलने से नाराजगी

विज्ञापन
बागेश्वर में प्रदर्शन करते आंबेडकर जन जागृति मंच के लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के कई पात्र लोगों को आवेदन के बावजूद प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिलने पर आंबेडकर जनजागृति समिति ने नाराजगी जताई है। समिति के प्रदेश अध्यक्ष ने आवेदकों को साथ लेकर जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन किया। पात्रों को इसी वित्तीय वर्ष में योजना का लाभ नहीं दिए जाने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

आंबेडकर जनजागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कुमार आर्य के नेतृत्व में तीन पात्र परिवार के सदस्य जिला कार्यालय पहुंचे। आवेदकों ने जिलाधिकारी विनीत कुमार को ज्ञापन देकर समस्या बताई। नरेंद्र कुमार ने बताया कि विनसर गांव की मंजू देवी पत्नी ललित कुमार, असों की कविता देवी पत्नी राजेंद्र राम और नानकन्यालीकोट के चंद्र राम पुत्र गोपाल राम पिछल पांच वर्ष से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आर्थिक सहायता की मांग कर रहे हैं। गांव की खुली बैठक में प्रस्ताव के बाद इनका नाम ऑनलाइन भी दर्ज हो गया। इसके बाद शासन से वरीयता के आधार पर आवास मिलने की बात कही गई, लेकिन इनको आवास नहीं दिया गया। वहीं मंजू देवी को शौचालय का लाभ भी नहीं मिल पाया है। उन्होंने सभी पात्रों को इसी वित्तीय वर्ष में आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की। मांग नहीं सुने जाने पर आवेदकों के परिवार को साथ लेकर जिला कार्यालय में धरना देने की भी चेतावनी दी है। इस मौके पर सभी पात्र आवेदक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें