फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक और स्नातकोत्तर दूसरे सेमेस्टर के छात्रों को प्रोन्नत करने की मांग

विज्ञापन
बागेश्वर में प्रभारी प्राचार्य के माध्यम से कुलपति को ज्ञापन भेजते विद्यार्थी। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्नातक और स्नातकोत्तर के द्वितीय सेमेस्टर की कक्षाओं में पढ़ रहे छात्रों को प्रोन्नत करने की मांग तेज कर दी है। विद्यार्थियों ने प्रभारी प्राचार्य के माध्यम से शोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन भेजा। विद्यार्थियों ने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की भी चेेतावनी दी।
विज्ञापन

शनिवार को छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ जोशी के नेतृत्व में भेजे गए ज्ञापन में छात्रों ने कहा कि इस वर्ष कोविड-19 के कारण शिक्षण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। जिले के अधिकांश गांवों में नेटवर्क नहीं होने से छात्र-छात्राएं ऑनलाइन पढ़ाई भी नहीं कर सके। अभी कोरोना की तीसरी लहर का खतरा मंडरा रहा है। 18 वर्ष से कम उम्र होने की वजह से अधिकतर विद्यार्थियों ने टीकाकरण भी नहीं कराया है।
ऐसे में आगामी 23 सितंबर से होने वाली परीक्षा के दौरान छात्र-छात्राओं में संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ गई है। छात्रसंघ अध्यक्ष जोशी ने कहा कि जिस तरह से कुमाऊं विवि ने द्वितीय, चतुर्थ सेमेस्टर को प्रमोट करने का निर्णय लिया है, उसी तर्ज पर शोबन सिंह जीना विवि में भी बीए, बीएसी, बीकॉम, एमए, एमएससी और एमकॉम द्वितीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं को प्रमोट किया जाए, ताकि परीक्षा को लेकर छात्रों में पैदा हो रही भ्रम की स्थिति दूर हो सके। ज्ञापन देने वालों में हरेंद्र दानू, आशीष कुमार, ललिता थापा, सुमित गोस्वामी, शुभम, अंकिता, नंदिनी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें