फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठपुड़ियाछीना को ब्लॉक का दर्जा नहीं मिलने से लोगों में बढ़ रही नाराजगी

विज्ञापन
बागेश्वर के कठपुड़ियाछीना में बैठक करते जन संघर्ष समिति के पदाधिकारी। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। कठपुड़ियाछीना को ब्लॉक बनाने की मांग पूरी न होने से क्षेत्रवासियों में सरकार के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। जन संघर्ष समिति की बैठक में ग्रामीणों ने कठपुड़ियाछीना को जल्द विकासखंड का दर्जा देने की मांग की। आईटीआई के संचालन, स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण सहित अन्य समस्याओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

कठपुड़ियाछीना में मंगलवार को नरेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में जन संघर्ष समिति की बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से कठपुड़ियाछीना को ब्लॉक बनाने की मांग की जा रही है, लेकिन सरकार जनभावनाओं की अनदेखी कर रही है। ग्रामीणों ने वर्ष 2011 से संचालित आईटीआई बंद होने पर भी रोष जताया। कहा कि आईटीआई के बंद होने से मशीनों जंग खा रही हैं।
प्रशिक्षण न मिलने से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्हें अन्यत्र जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सरकार से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छानी के उच्चीकरण करने, काफलीगैर तहसील में एटीएम स्थापित करने, जिला पंचायत जेठाई में शामिल गांवों को वापस खरही जिला पंचायत क्षेत्र में शामिल करने, कठपुड़ियाछीना-सेराघाट मोटर मार्ग का अधूरा निर्माण जल्द पूरा करवाने की मांग की। महेश चंद्र मिश्रा ने संचालन किया। इस मौके पर शंभू दत्त मिश्रा, देवी दत्त मिश्रा, नंदकिशोर मिश्रा, पूरन असवाल, शंकर मिश्रा, पूरन चंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें