फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांडा और कपकोट सीएचसी में बाल रोग विशेषज्ञ न होने से लोग परेशान

विज्ञापन
Doctors Post Vacant in Bageshwar
विज्ञापन
कांडा/कपकोट (बागेश्वर)। कांडा और कपकोट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी में बाल रोग विशेषज्ञ न होने से लोगों को बच्चों का इलाज कराने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों को इलाज के लिए जिला मुख्यालय लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दोनों अस्पतालों में लंबे समय से बाल रोग विशेषज्ञ का पद रिक्त है। बाल रोग विशेषज्ञ न होने से लोगों को बच्चों को जिला अस्पताल ले जाना पड़ रहा है। जिला मुख्यालय जाने के लिए कांडा और कपकोट मुख्यालय के लोगों को 25 किमी की दूरी तय करनी पड़ रही है तो दूरस्थ इलाके के लोगों को 50 से 60 किमी का सफर तय करना पड़ रहा है।
इलाके के लोग लंबे समय से दोनों अस्पतालों में बाल रोग विशेषज्ञों की तैनाती की मांग कर रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग, सरकार और जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इलाके के लोगों ने जल्द से जल्द अस्पतालों में बाल रोग विशेषज्ञों की तैनाती करने की मांग की है।
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ न होने से बच्चों का इलाज कराने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य महकमे को कांडा सीएचसी में बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती करनी चाहिए।
खष्टी नगरकोटी निवासी कांडा
कपकोट सीएचसी में बाल रोग विशेषज्ञ न होने से लोगों को बच्चों के इलाज के लिए जिला मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ती है। डॉक्टर की तैनाती होनी चाहिए।
जितेंद्र गढ़िया निवासी कपकोट
कपकोट सीएचसी पर सीमांत के गांवों के लोग निर्भर हैं। करीब 70 हजार की आबादी की स्वास्थ्य देखभाल के लिए खोले गए अस्पताल में डॉक्टरों की तैनाती होनी चाहिए।
हीरा सिंह निवासी कपकोट
कांडा और कपकोट सीएचसी में बाल रोग विशेषज्ञों की तैनाती के लिए स्वास्थ्य महानिदेशालय को पत्र भेजा गया है। बाल रोग विशेषज्ञों की तैनाती का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

डॉ. सुनीता टम्टा सीएमओ बागेश्वर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें