कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम के लिए तैयार बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल चौरासि में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं और मटकी फोड़ की मन मोहक प्रस्तुति दी।
प्रधानाचार्य ललित मोहन जोशी ने बच्चों को भगवान श्री कृष्ण द्वारा गीता में दिए कई उपदेशों के बारे में विस्तार से बताया। बच्चों को मिठाईयां बांटी और उन्हें उपहार भी भेंट किए गए। इधर कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल कठायतबाड़ा में बच्चों ने मन भावन कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहां प्रबंधन समिति के प्रबंधक नंदा बल्लभ भट्ट और प्रधानाचार्य डा. आशा तिवारी आदि थे। इधर विवेकानंद इंका हिचौड़ी-कपकोट के सभागार में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। प्रधानाचार्य कृष्ण वर्द्धन जोशी ने कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया। ललित लोहनी और सुरेश चंद्र विचार रखे। वहां तरुण तिवारी, महेश पांडे, विनोद पांडे, सुनीता शाही, लक्ष्मण मर्तोलिया और योगेश बिष्ट आदि थे। छात्राओं ने हाथों में मनमोहक मेंहदी रचाई।