फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष में सूरज, भूपेंद्र, शशांक में होगा मुकाबला

Sat, 01 Sep 2018 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र संघ अध्यक्ष पद के दावेदारों के नाम तय हो गए हैं। शनिवार को एनएसयूआइ ने भी सूरज रौतेला के नाम की घोषणा कर दी है। अध्यक्ष पद पर अब अभाविप के भूपेंद्र सिंह दानू, एनएसयूआई के सूरज रौतेला तथा स्वतंत्र प्रत्याशी शशांक वर्धन के बीच मुकाबला होगा।    
विज्ञापन

   
छात्र संघ चुनावों की तिथि घोषित होते ही कालेज में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। फिलहाल छात्र संघ अध्यक्ष पद के तीन दावेदारों के नाम सामने आए हैं। दावेदार छात्र छात्राओं से मिलकर अपने-अपने पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। लुभावने वायदे कर वोटरों को लुभाया जा रहा है। महाविद्यालय में छात्रावास, पुस्तकालय, पेयजल, प्रवक्ता, फर्नीचर, रिक्त पद, नये विषयों की स्वीकृति, नई फैकल्टी आदि समस्याओं को उठाकर छात्र छात्राओं को लुभाने की कोशिश की जा रही है। सत्र को नियमित करने, समय पर अंक पत्र व प्रमाण पत्र जारी करने जैसी समस्याएं भी उठाकर रिझाने की कोशिश दावेदार कर रहे हैं।  

आचार संहिता के उल्लंघन पर दस को नोटिस 
बागेश्वर। छात्र संघ चुनाव के परवान चढ़ते प्रचार अभियान पर महाविद्यालय प्रशासन ने ब्रेक लगा दिया है। छात्र संघ के दस प्रत्याशियों को लिंगदोह समिति की सिफारिश के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए नोटिस जारी किए गए हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य ने छात्र संघ के प्रत्याशी पवन भौर्याल, नीरज मेहता, भूपेंद्र दानू, सूरज रौतेला, शशांक वर्धन, कमल रावल, दर्शन हरड़िया, अजय पांडेय, विनोद धपोला, दीपा कोरंगा को नोटिस जारी कर कहा है कि राजकीय परिसंपत्ति, कालेज के गेट, दीवार पर पर्चे, होर्डिंग लगाए गए हैं जो कि लिंगदोह समिति तथा उच्चतम न्यायालय के आदेशों का खुला उल्लंघन है। चेतावनी दी है कि नोटिस प्राप्ति के बाद अनधिकृत सामग्री को हटा लें अन्यथा उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन




रौतेला समर्थकों का नारेबाजी के साथ जुलूस 
बागेश्वर। एनएसयूआइ ने सूरज रौतेला को प्रत्याशी घोषित करने के बाद कालेज परिसर में नारेबाजी के साथ जुलूस निकाला। संगठन के जिलाध्यक्ष गोकुल सिंह परिहार द्वारा सूरज के नाम की घोषणा करते हुए सूरज समर्थक उछल पड़े। उन्होंने नारेबाजी के साथ जुलूस निकालकर खुशी का इजहार किया। गोकुल ने कहा कि कालेज का विकास एनएसयूआइ ही कर सकती है। संगठन ने छात्रहित में कई आंदोलन किए हैं जिसका लाभ सूरज को मिलेगा। इस मौके पर उपाध्यक्ष प्रेम पाठक, गीतांजलि, सौरभ कठायत, सूरज जोशी, नागेंद्र, देवेंद्र बघरी, नेहा कांडपाल, दीपक मर्तोलिया, दीपक खेतवाल, पूर्व अध्यक्ष कुलदीप मेहता, अजय गढ़िया, अजय चंदोला आदि थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें