चोरों ने सिंचाई विभाग की चलकाना ग्राम पंचायत की निर्माणाधीन सिंचाई योजना से लोहे के मोटे पाइप चुरा लिए हैं। ग्राम प्रधान ने डीएम को पत्र देकर मामले की शीघ्र जांच करा चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराने की मांग की है।
डीएम को सौंपे पत्र में प्रधान रतन सिंह मेहता ने कहा है कि सिंचाई विभाग ने गांव की सिंचाई योजना के लिए तीन इंच मोटे लोहे के पाइप मंगाए थे।
तीन किमी लंबी इस योजना में आधे अधूरे पाइप ही बिछाए गए थे। कई पाइपों के समय से जमीन में नहीं बिछाने के कारण वह जंगल में बिखरे रहे। विभाग की इस लापरवाही का चोरों ने भरपूर फायदा उठाया।
चोर योजना के कई पाइप चुरा ले गए हैं। उन्होंने डीएम से मामले की शीघ्र सही से जांच करा चोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराने की मांग की है।