फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालियों पर हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट के जारती गांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत मामले में मायका पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का शक जताया है। मायका पक्ष ने पुलिस से हत्या का मामला दर्ज कर जल्द गिरफ्तारी करने की मांग की है। मृतका के पोस्टमार्टम के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


रविवार को जिला अस्पताल की मोर्चुरी में मृतका किरन (23) का पोस्टमार्टम किया गया। मृतक महिला के मायके वालों ने उसके ससुरालियों पर हत्या का शक जताया। भंतोला, कमेड़ी देवी निवासी मृतका के पिता किशन राम ने बताया कि किरन की सास अक्सर उसे परेशान करती थी। उसे बात-बात पर ताने देने के साथ ही प्रताड़ित किया जाता था। उन्होंने किरन के शरीर पर मिले चोट के निशानों पर सवाल उठाए।

शनिवार शाम पुलिस ने किरन का शव घर से बरामद किया था। ससुरालियों ने पुलिस को किरन की आत्महत्या की जानकारी दी थी। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही किरन को फंदे से नीचे उतारा जा चुका था। किरन का विवाह दो वर्ष पूर्व हुआ था। उनका 10 माह का बेटा है। पति दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। घर पर किरन और बच्चे के साथ सास-ससुर रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें