फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

81.48 प्रतिशत किशोरों को लग गई है कोविड टीके की दोनों डोज

विज्ञापन
Covid Vaccination in Kumaun
विज्ञापन
अल्मोड़ा/बागेश्वर। जिले में मंगलवार को आठ लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। जिले में कुल 16,060 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इनमें से 15,453 लोगों को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया गया है। जिले में अब कुल 25 कोरोना संक्रमित हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को जिले के भिकियासैंण में तीन, लमगड़ा में दो, ताकुला, रानीखेत, सल्ट में एक-एक लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इधर मौसम में बदलाव होने से जिला और महिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिला अस्पताल में मंगलवार को 302 और महिला अस्पताल में 51 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। यहां किसी मरीज में कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन

वहीं बागेश्वर जिले में कोरोना के दो नए केस आए, जबकि पांच मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। अब 11 संक्रमितों का इलाज घर पर चल रहा है। वहीं जांच के लिए 338 लोगों के सैंपल भी भेजे गए हैं। सीएमओ डॉ. सुनीता टम्टा ने बताया कि जिले में कोरोना के 8117 पॉजिटिव केस आ चुके हैं। 8050 लोग महामारी से स्वस्थ हुए, जबकि 56 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि अब भी कोरोना का खतरा बना हुआ है। ऐसे में लापरवाही भारी पड़ सकती है। उन्होंने जिलेवासियों से कोविड गाइडलाइन का पालन कर मास्क का नियमित प्रयोग करने, सुरक्षित दूरी बनाकर रखने और टीकाकरण अनिवार्य रूप से करवाने की अपील की है।
81.48 प्रतिशत किशोरों को लगी कोविड टीके की दोनों डोज
बागेश्वर। 12 से 18 वर्ष के किशोरों के टीकाकरण का रास्ता साफ होने के बाद जिले में स्वास्थ्य विभाग तैयारी में जुट गया है। हालांकि अभी शासन की गाइडलाइन का इंतजार है। जिले में 15-18 आयु वर्ग के किशोरों के टीकाकरण का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। शासन से मिले लक्ष्य के सापेक्ष कुल 81.48 प्रतिशत किशोरों को कोविड टीके की दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं। टीके की पहली, दूसरी, एहतियाती डोज लगाने का काम भी चल रहा है।
विज्ञापन

जिले में शासन से 15 से 18 वर्ष की आयु के 13,993 किशोरों के टीकाकरण का लक्ष्य मिला था। इसके सापेक्ष 13,848 यानी 98.96 प्रतिशत किशोरों को पहली डोज लगाई जा चुकी है, जबकि 11,283 किशोरों ने टीके की दूसरी डोज भी लगा ली है। वहीं एहतियाती डोज लगाने वालों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। कुल 17,496 लोगों कोविड टीके की तीसरी यानी एहतियाती डोज ले चुके हैं। जिले में कोविड टीके की पहली और दूसरी डोज भी लगाई जा रही है। जिले में कुल 1.90 लाख यानी 108 प्रतिशत लोगों को कोरोना की पहली और 1.75 लाख यानी 92.5 प्रतिशत लोग दूसरी डोज भी लगवा चुके हैं। अब शासन से 12 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों के टीकाकरण को मंजूरी मिल चुकी है। इसे देखते हुए विभाग भी तैयारी में जुट गया है।
जिले में कोविड टीके का कार्य तेजी से चल रहा है। 20 से 30 केंद्रों में सुविधानुसार टीकाकरण कराया जा रहा है। फिलहाल 12 से 18 वर्ष के किशोरों के टीकाकरण के लिए लक्ष्य और गाइडलाइन का इंतजार है। शासन के निर्देश मिलते ही टीकाकरण शुरू करा दिया जाएगा। - डॉ. प्रमोद जंगपांगी, नोडल अधिकारी टीकाकरण, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें