फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदियां और गधेरे बन रहे कूड़ेदान, लोग बेखबर पालिका अनजान

विज्ञापन
बागेश्वर के कैलखुरिया गधेरे में इस कदर पसरा कूड़ा। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। स्वच्छ और सुंदर नगर का सपना हर कोई देखता है, लेकिन बागेश्वर में इस पर कितना अमल हो रहा है इसकी कहानी नदियों और गधेरों के किनारे लगे कूड़े के ढेर बयां कर रहे हैं। जिला मुख्यालय के जीतनगर और कठायतबाड़ा में कूड़ेदान की बजाय नदी और गधेरे के किनारे कूड़ा डाला जा रहा है। हैरत इस बात पर है कि पालिका अब तक इन सबसे अनजान है।
विज्ञापन

मंडलसेरा वार्ड के जीतनगर इलाके में सरयू नदी किनारे से गुजर रही सड़क से नदी तक कई स्थानों में कूड़ा खुलेआम फेंका जा रहा है। आलम यह है कि नदी किनारे कूड़े के बड़े- बड़े ढेर लग रहे हैं। वहीं कठायतबाड़ा वार्ड से बहने वाले कैलखुरिया गधेरे का भी यही हाल है। सड़क से गधेरे तक कूड़ा जमा हो रहा है। लोग कूड़ेदानों की बजाय नदियों और गधेरों में कूड़ा निपटाया जा रहा है। कूड़ा जमा होने से जहां नदी और गधेरे के प्रदूषित होने का खतरा बढ़ रहा है, वहीं आने-जाने वाले लोगों के लिए कूड़ा परेशानी का कारण बन रहा है। रही सही कसर बंदर और अन्य जानवर पूरा कर रहे हैं। भोजन की तलाश में जानवर कूड़े के ढेर को बिखेर देते हैं। जिसके कारण वायु प्रदूषण फैलने का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। लगातार बढ़ती गंदगी किसी नई महामारी का कारण भी बन सकती है। क्षेत्रवासियों ने पालिका से जल्द मामले का संज्ञान लेने और सरयू नदी और व कैलखुरिया गधेरे के किनारे जमा कूड़े की सफाई करवाने की मांग की है।
नगरपालिका की ओर से सभी वार्डों में कूड़ेदान लगाए गए हैं। घर-घर कूड़ा उठाने वाले कर्मचारियों और वार्ड से कूड़ा निस्तारण के लिए वाहन की व्यवस्था की गई है। इसके बावजूद भी नदी और गधेरे में कूड़ा निस्तारण करना बेहद गंभीर बात है। मैं स्वयं मौके पर जाकर निरीक्षण करुंगा। नदी और गधेरों को प्रदूषित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सतीश कुमार, ईओ नगरपालिका बागेश्वर
स्वच्छ बागेश्वर सुंदर बागेश्वर का सपना हर नगरवासी का है। सभी को इस सपने को साकार करने के लिए योगदान देना होगा। पालिका की ओर से जागरूक करने के लिए भी समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। जब तक लोग जागरूक नहीं होंगे स्वच्छता मिशन को साकार नहीं किया जा सकेगा।
विज्ञापन

सुरेश खेतवाल, नगरपालिका अध्यक्ष बागेश्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें