फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में कोरोना के दो नए मामले

विज्ञापन
Covid Vaccination in Almora
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कोविशील्ड टीके की 15 हजार डोज अल्मोड़ा पहुंच गई है। टीके की आठ हजार डोज और आवंटित होने की उम्मीद है। जिले में टीकाकरण अभियान में तेजी लाने को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन कई बार टीके की कमी टीकाकरण में आड़े आ रही है।
विज्ञापन

हालांकि इन दिनों जिले में टीकाकरण केंद्र अधिक समय तक ठप नहीं पड़े। टीके की कमी के प्रस्ताव के बाद बीते बुधवार की देर शाम कोविशील्ड की 15 हजार डोज अल्मोड़ा पहुंच गई है। इधर बृहस्पतिवार को जिले के विभिन्न केंद्रों में टीका भेज दिया गया। अब शुक्रवार को आठ हजार डोज टीका और मिलेगा। इसके बाद टीकाकरण में और तेजी आ सकेगी।
अल्मोड़ा में 4304 लोगों को लगा टीका
अल्मोड़ा। जिले में टीकाकरण अभियान जारी है। बृहस्पतिवार को विभिन्न केंद्रों में 4304 लोगों को टीका लगा। केंद्रों में टीका पहुंचने के बाद टीकाकरण में तेजी आई।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में नौ लोगों को कोवाक्सिन टीके की पहली और 337 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। इसके अलावा 3060 लोगों को कोविशील्ड की पहली और 898 को दूसरी डोज लगाई गई।
अल्मोड़ा में एक और बागेश्वर में दो लोग संक्रमित
अल्मोड़ा/बागेश्वर। अल्मोड़ा जिले में बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मरीज को आइसोलेट कर दिया गया है। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 11896 पहुंच गई है, जिसमें से 11750 स्वस्थ हो चुके हैं। सात सक्रिय मामले हैं।
वहीं बागेश्वर में बृहस्पतिवार को दो संक्रमित मिले हैं। एक मरीज को डिस्चार्ज किया गया। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में 12 संक्रमित हैं। सभी संक्रमितों का होम आइसोलेशन में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें