फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में पल-पल लग रहे जाम से राहगीरों की बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
बागेश्वर में लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर की सड़कों पर जाम की परेशानी बढ़ती जा रही है। संकरी सड़कों पर पल-पल जाम लग रहा है। इसका असर लोगों की दिनचर्या पर पड़ रहा है। राहगीरों को भी जाम लगने से परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर में सुबह से कई बार जाम के हालात बने। नगर के पिंडारी मार्ग, माल रोड, एसबीआई तिराहे सहित अन्य मार्गों पर कई बार जाम लगा। पिंडारी मार्ग पर लंबा जाम लगने से पैदल चलने वालों को भी खासी परेेशानी का सामना करना पड़ा।
जाम में फंसे लोग उमस भरी गर्मी से भी जूझते नजर आए। नगर की संकरी सड़कों पर अक्सर जाम लगता है। वाहनों का बढ़वा दबाव जाम का कारण बन रहा है। पार्किंग का प्रबंध नहीं होने से अधिकतर वाहन सड़कों के किनारे पार्क रहते हैं।
विज्ञापन

इसके कारण जाम में इजाफा हो रहा है। कई बार जाम खुलवाने में यातायात पुलिस कर्मियों के भी पसीने छूट जाते हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी ने कहा कि कई बार जाम के कारण व्यापारियों को भी नुकसान उठाना पड़ता है।
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन से जाम की समस्या से निपटने के लिए ठोस उपाय करने की मांग की। ताकि लोगों को रोजाना हो रही दिक्कत से निजात मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें