फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4091 परीक्षार्थी 10वीं और 12वीं में 3955 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

विज्ञापन
Board Exam in Bageshwar
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में 8046 अभ्यर्थी अगले वर्ष की उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें 10वीं में 4091 और 12वीं में 3955 विद्यार्थी शामिल हैं। विवेकानंद इंटर कॉलेज गरुड़ को नया परीक्षा केंद्र बनाया गया।
विज्ञापन

डीएम विनीत कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को वर्ष 2022 की परिषदीय परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए बैठक हुई। इसमें सीईओ पद्मेंद्र सकलानी ने बताया कि वर्ष 2022 की परिषदीय परीक्षा के लिए 57 परीक्षा केंद्रों को प्रस्तावित किया गया है।
इन परीक्षार्थियों में 3869 संस्थागत बालक और 44 व्यक्तिगत बालक, 4084 संस्थागत बालिकाएं, 49 व्यक्तिगत बालिकाएं शामिल हैं। कुल 57 में से 12 संवेदनशील परीक्षा केंद्र होंगे। संवेदनशील केंद्रों का निर्धारण शीघ्र कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने सीईओ और संबंधित अधिकारियों को सभी केंद्रों की स्थलीय स्थिति के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। कहा कि परीक्षा केंद्रों में जरूरी व्यवस्था अभी से पूरी कर लें, ताकि परीक्षा संपन्न करवाने में किसी तरह की दिक्कत न आए। डीएम ने कहा कि सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें