फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निपथ के विरोध में युवाओं ने निकाला जुलूस, प्रदर्शन कर नारेबाजी की

विज्ञापन
अल्मोड़ा में जुलूस निकालते युवा - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा/द्वाराहाट। सेना भर्ती की अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं ने शुक्रवार को अल्मोड़ा और द्वाराहाट में रैली निकालकर प्रदर्शन किया। जुलूस के दौरान कई स्थानों पर युवाओं और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। जुलूस के चलते माल रोड में हल्का जाम भी लगा।
विज्ञापन

अग्निपथ के खिलाफ युवाओं का आक्रोश अल्मोड़ा में शुक्रवार को सड़कों पर नजर आया। विभिन्न स्थानों के युवा चौघानपाटा में एकत्र हुए। उन्होंने अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन किया, इसके बाद चौघानपाटा से जुलूस निकला जो माल रोड, एलआरसाह रोड, मिलन चौक समेत विभिन्न बाजारों से होते हुए पुन: चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में संपन्न हुआ। जुलूस में शामिल युवा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चल रहे थे, इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना को लाकर युवाओं का भविष्य अंधकारमय कर दिया है। चार साल सेना में सेवा देने के बाद युवाओं को फिर रोजगार के लिए भटकना पड़ेगा। चार साल के कीमती समय के बाद भी युवाओं को पेंशन, ग्रेच्युटी नहीं मिलेगी जो युवाओं के हितों पर कुठाराघात है। अग्निपथ योजना युवाओं के साथ सिर्फ छलावा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार अग्निपथ योजना के तहत युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने पर तुली है। युवाओं ने कहा कि कोरोना की वजह से सेना भर्ती की आयु सीमा पार करने वाले युवाओं को उम्र में दो साल की छूट दी जाए। वहां पर वैभव पांडे, राहुल अधिकारी, उज्ज्वल जोशी, नवल किशोर, सूरज कुमार, कृष्णा नयाल, हरीश कुमार, सुजल कुमार, वीरेंद्र सिंह, नीरज बिष्ट, अंकित बिष्ट, दीपक सिंह, हिमांशु बिष्ट ,रवि कुमार, विजय अधिकारी, गौरव निखुरपा आदि मौजूद थे। जुलूस के साथ भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था। बाद में डीएम के माध्यम से रक्षा मंत्रालय को ज्ञापन भेजा। वहीं, द्वाराहाट में युवाओं ने मुख्य चौराहे पर ढाई घंटे तक प्रदर्शन किया। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत का भी नगर में कार्यक्रम होने के कारण युवाओं को समझाने में पुलिस बल के पसीने छूट गए। सीओ तपेश कुमार चंद युवाओं को समझाते रहे लेकिन युवा नहीं माने। उनका कहना था कि या तो भर्ती दो या फिर उन्हें अर्थी दे दो। बाद में युवाओं ने सीओ को ज्ञापन भी सौंपा। वहां पर मोहन मावड़ी, गणेश नेगी, गौरव नेगी, जीवन सिंह, नवीन सिंह, मोहित किरौला, संजय नेगी, विजय कांडपाल आदि थे।
पुलिस और युवाओं के बीच हुई नोकझोंक
अल्मोड़ा। जुलूस के दौरान मिलन चौक, डाक घर के समीप पुलिस और प्रदर्शनकारी युवाओं के बीच नोकझोंक हुई। युवा अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे थे जिससे यातायात प्रभावित हो रहा था। पुलिस ने उन्हें समझाकर पार्क में जाने को कहा तो इसी बात पर दोनों के बीच नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन

‘रानीखेत में हुई सेना भर्ती की लिखित परीक्षा कराओ’
अल्मोड़ा। अग्निपथ के खिलाफ निकली आक्रोश रैली में विभिन्न स्थानों से पहुंचे युवाओं ने कहा कि सरकार को पहले रानीखेत में हुई सेना भर्ती की लिखित परीक्षा करानी चाहिए थी जो सरकार ने नहीं कराई। अग्निपथ योजना लाकर युवाओं का भविष्य बर्बाद करने पर तुली है। संवाद
युवाओं की मांगें
-सेना की लिखित परीक्षा कराई जाए
- टीओडी (टूर ऑफ ड्यूटी) को पूर्णत: हटाया जाए
- जिन युवाओं की उम्र कोराना के कारण भर्ती नहीं होने पर बढ़ चुकी है उन्हें उम्र में दो वर्ष की छूट दी जाए।

अल्मोड़ा में अग्निपथ योजना के विरोध में जुलूस निकालते युवा। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें