कुमाऊं आयुक्त को ज्ञापन सौंपते जीडी बिड़ला के हटाए गए कर्मचारी। संवाद
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कर्मचारियों को बगैर नोटिस सेवा से हटा दिए जाने के मामले में जीडी बिड़ला मेमोरियल स्कूल कर्मचारी संघ ने कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत से मुलाकात की। दूसरी तरफ कर्मचारियों का विद्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनका भविष्य सुरक्षित करने का आश्वासन नहीं मिलता तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
चिलियानौला स्थित जीडी बिड़ला मेमोरियल स्कूल से गत दिनों बगैर नोटिस के 34 कर्मचारियों को अचानक निकाल दिया गया जिस कारण कर्मचारियों में भारी आक्रोश है।
निकाले गए कर्मचारियों का आरोप है कि बगैर सूचना के सेवा समाप्त कर दी गई है। कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने नैनीताल में आयुक्त दीपक रावत से मुलाकात कर इस मामले में सार्थक कार्रवाई करने की मांग उठाई। वहां पर अध्यक्ष गणेश जोशी, मंत्री पूरन सिंह आदि थे।