फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के कारण जलापूर्ति बाधित

विज्ञापन
शुक्रवार को बारिश के बाद कोसी नदी में गंदा हुआ पानी। (विज्ञप्ति) - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बारिश के बाद कोसी नदी में बाढ़ आने और पानी गंदा होने शुक्रवार को पांच घंटे पेयजल पंप नहीं चले। इस कारण मुख्य बाजार, दुगालखोला, थपलिया, मालरोड आदि इलाकों में जलापूर्ति नहीं हो सकी। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात हुई तेज बारिश के कारण कोसी में गंदा पानी और मलबा आ गया। इस कारण जल संस्थान को सुबह नौ बजे पेयजल पंप बंद करने पड़े। इस कारण सर्किट हाउस स्टोरेज टैंक सहित अन्य स्थानों के लिए पानी सप्लाई नहीं हो सका। जल संस्थान ने दोपहर दो बजे से पेयजल पंपिंग शुरू की।
पांच घंटे पंप नहीं चलने से सर्किट हाउस टैंक से जुड़े मुख्य बाजार, मालरोड, थपलिया, तल्ला जोशीखोला समेत अन्य इलाकों में शुक्रवार को पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। पानी नहीं खुलने से शहर के लोगों को बरसात के मौसम में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में कोसी नदी में बाढ़ आने और पानी गंदा होने से शहर की पानी आपूर्ति ठप होने आम हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें