फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी भट्ट को मिलेगा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक

विज्ञापन
एसएसपी पंकज भट्ट - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक के लिए चयनित हुए हैं। एसएसपी को विशिष्ट कार्यों के लिए स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सम्मान से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन

करीब सात माह से अल्मोड़ा में सेवाएं दे रहे एसएसपी पंकज भट्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी, हत्यारोपियों की गिरफ्तारी समेत कई उत्कृष्ट कार्य किए हैं। नशे के खिलाफ वह विशेष अभियान चला युवाओं को इससे बचाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं कोरोना की दूसरी लहर में उनके निर्देश में पुलिस ने संक्रमण से बचाव को लेकर जागरूकता फैलाने के साथ नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की। उनके निर्देश पर ही 22 परिवारों को गोद लेकर उनकी जरूरतें पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें