फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखों की रोशनी लौटने से असहाय दिव्यांग हुआ गदगदं

विज्ञापन
आपरेशन के बाद खुश दिव्यांग बचे सिंह। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। राजकीय अस्पताल के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. दीप प्रकाश पार्की ने उपमंडल के सुदूरवर्ती स्याल्दे क्षेत्र निवासी एक दिव्यांग और असहाय व्यक्ति का मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन किया। डॉ. पार्की के प्रयास से दिव्यांग फिर से देखने लगा है। नम आंखों से उन्होंने डॉ. को खूब आशीष दिए।
विज्ञापन

स्याल्दे के नौगांव निवासी दिव्यांग बचे सिंह पुत्र गोपाल सिंह गांव में अकेले रहते हैं। वह गरीबी में जीवन बसर करते हैं। बीते दिनों स्याल्दे में लगे निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में बचे सिंह ने आंखों की जांच कराई। डा.दीप पार्की ने आंखों में मोतियाबिंद पाया तो उन्हें राजकीय अस्पताल आने के लिए कहा गया। दिव्यांग के रहने खाने की व्यवस्था भी डा. पार्की ने ही की। रानीखेत पहुंचने के बाद नेत्र सर्जन डॉ. पार्की ने बचे सिंह की बायीं आंख का नि:शुल्क सफल ऑपरेशन किया। तीन दिन अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान भी मरीज की व्यवस्था डा. पार्की ने ही की। सफल आपरेशन के बाद दिव्यांग बचे सिंह काफी खुश नजर आए और उन्होंने डाक्टर पार्की का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें