थाना बैजनाथ पुलिस साइबर क्राइम की जानकारी देते
- फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। थाना बैजनाथ पुलिस ने साइबर अपराध और नशाखोरी रोकने के लिए नगर के लोगों को जागरूक किया। थानाध्यक्ष कैलाश बिष्ट के निर्देशन में थाना बैजनाथ के हेड कांस्टेबिल प्रकाश बवाड़ी ने बैजनाथ तिराहे पर नगर के लोगों को यातायात संबंधी नियम बताए। महिलाओं के अधिकार बताकर विभिन्न हेल्पलाइन नंबर और मोबाइल एप का भी उपयोग करने की सलाह दी।