फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: भाजपा विधायक की डॉक्टरों को नसीहत, बोले- नहीं कर सकते नौकरी तो दे दें पद से इस्तीफा

Thu, 18 Jan 2024 04:05 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

अल्मोड़ा में पीएचसी ताड़ीखेत में चिकित्सकों के गायब रहने से संबंधित वीडियो वायरल होने पर स्थानीय विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने पीएचसी का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
BJP MLA Pramod Nainwal - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में पीएचसी ताड़ीखेत में चिकित्सकों के गायब रहने से संबंधित वीडियो वायरल होने पर स्थानीय विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने पीएचसी  का औचक निरीक्षण किया। 

विज्ञापन


विधायक ने ड्यूटी से गायब रहने वाले चिकित्सकों को इस्तीफा देने की नसीहत दे डाली। कहा कि जनता की सेवा करने में असमर्थ डॉक्टर अपना तबादला करवा लें इस्तीफा दे दें। ऐसा नहीं होने पर गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

विधायक के आने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने चिकित्सकों पर आरोप लगाया। इस पर विधायक ने कहा कि अस्पताल में 24 घंटे आकस्मिक सेवा संचालित होनी चाहिए। मौके पर पहुंचे लोगों ने चिकित्सा प्रमाणपत्र के लिए अधिक फीस लेने की भी शिकायत की। उन्होंने फीस की सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा करने के निर्देश दिए। हालांकि, निरीक्षण में व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। 
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: सॉफ्टवेयर ने दिया धोखा, नहीं बने आधार और आयुष्मान कार्ड; बड़ों के साथ-साथ बच्चे भी रहे परेशान


ड्यूटी पर तैनात कर्मियों के नाम  और नंबर नोटिस बोर्ड पर होंगे चस्पा
विधायक ने ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों के नाम नोटिस बोर्ड पर चस्पा न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जनता की सहूलियत के लिए ड्यूटी में तैनात चिकित्सकों के नाम और मोबाइल नंबर नोटिस बोर्ड पर चस्पा कराएं। 

विज्ञापन


सभी स्वास्थ्य कर्मियों को जिम्मेदारी से काम करने के निर्देश दिए गए हैं। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। -डॉ. आरसी पंत, सीएमओ, अल्मोड़ा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें