फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमेश्वर में दो बाइकें टकराने से चार लोग घायल, अल्मोड़ा रैफर

विज्ञापन
सोमेश्वर अस्पताल में भर्ती सड़क दुर्घटना के घायल का उपचार करते डॉक्टर। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। क्षेत्र के ढौनीगाड़ के पास दो बाइक आपस में टकराने से बाइक सवार चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को 108 की मदद से उप जिला चिकित्सालय सोमेश्वर पहुंचाया गया। यहां से चारों को अल्मोड़ा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

रविवार शाम को एक बाइक रानीखेत से सोमेश्वर की तरफ आ रही थी। इनमें जीजोली थाना बैजनाथ निवासी प्रकाश मिराल और टैक्सी स्टेंड गरुड़ थाना बैजनाथ निवासी राकेश रावल सवार थे। इसी दौरान एक बाइक सोमेश्वर से रानीखेत की तरफ जा रही थी। जिसमें द्वाराहाट निवासी अंकित चौधरी और चंद्रप्रकाश सवार थे। ढौनीगाढ़ के पास दोनों बाइक टकरा गई। हादसे में चारों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची सोमेश्वर थाना पुलिस ने चारों घायलों को उप जिला अस्पताल सोमेश्वर पहुंचाया। पैर में चोट अधिक होने के कारण चारों को यहां से अल्मोड़ा रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें