फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल मैनजमेंट का छात्र कर रहा था गांजे का कारोबार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में गांजे तस्करी के आरोपी। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सल्ट थाना पुलिस ने पांच किलो से अधिक गांजे के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया एक युवक होटल मैनेजमेंट का छात्र है जबकि दूसरा रामनगर के एक होटल में सिक्योरिटी इंचार्ज है। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सल्ट थाना प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार को मरचूला बैरियर के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को रोककर उनकी तलाशी ली तो उनके पास से 5.248 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम जयराम सल्ट निवासी नारायण सिंह और नौगांव सल्ट निवासी भगत सिंह बताया। भगत सिंह रामनगर के एक रिजार्ट में सिक्योरिटी इंचार्ज है और नारायण सिंह होटल मैनेजमेंट प्रथम वर्ष का छात्र है। दोनों सरईखेत से गांजे की खेप लाकर रामनगर में बेचने के लिए ले जा रहे थे। कुछ समय पूर्व एसटीएफ ने अल्मोड़ा क्षेत्र से चार किलो चरस बरामद की थी। जिला पुलिस ने भी सल्ट क्षेत्र में एक नाबालिग से चरस बरामद की थी। बागेश्वर जिले में भी चरस और गांजे की खेप पुलिस कई बार पकड़ चुुुकी है।
होटलों में भी गांजे की खपत होने की आशंका
अल्मोड़ा। सल्ट क्षेत्र में गांजा बरामद होने के बाद पुलिस रामनगर और आसपास के होटलों में भी गांजे की खपत होने का अनुमान लगा रही है। एसओ ने बताया कि पकड़ा गया एक आरोपी रामनगर के रिजार्ट में काम करता है। आशंका जताई जा रही है कि वह रिजार्ट और होटलों आदि में भी गांजे को खपाता होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें