फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट हाइवे पर खतरा बने पेड़ों का नहीं हुआ निपटारा

विज्ञापन
स्टेट हाईवे पर इस तरह से खतरा बने हैं चीड़ के पेड़। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। बीते माह आपदा के दौरान रानीखेत-हल्द्वानी स्टेट हाइवे पर एनसीसी मैदान के पास भूस्खलन के चलते कई पेड़ अपनी मजबूती खो चुके हैं। जल्द ही उन्हें हटाया नहीं गया तो यह हादसे का सबब बन सकते हैं।
विज्ञापन

एनसीसी मैदान के पास सड़क के ठीक ऊपर चट्टान में भूस्खलन हुआ, जिससे वहां पर दर्जनों चीड़ के पेड़ों की जड़ों ने मिट्टी छोड़ दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार वन विभाग से इन पेड़ों को काटने की मांग की गई लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।
भूस्खलन के कारण सड़क में लंबी-चौड़ी दरार बन गई है और इसी हाईवे से प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं। वाहनों का दबाव अधिक होने के कारण चट्टान के भी किसी भी वक्त बैठने की आशंका है। इसके अलावा तीव्र मोड़ पर यह पेड़ कभी भी बड़े हादसे की वजह बन सकते हैं। इधर, वन क्षेत्राधिकारी हरीश टम्टा का कहना है कि निरीक्षण के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें