फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन नेता बिपिन त्रिपाठी के विचार आज भी प्रासंगिक: पाठक

विज्ञापन
द्वाराहाट में बैठक करते बिपिन त्रिपाठी विचार मंच के पदाधिकारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। बिपिन त्रिपाठी विचार मंच के तत्वावधान में आनलाइन गोष्ठी शुरू हो गई है। दो दिनी इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पद्म श्री प्रो. शेखर पाठक ने कहा कि स्व. बिपिन त्रिपाठी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। यदि वह जिंदा होते तो उत्तराखंड की दिशा और दशा कुछ और ही होती। वक्ताओं ने उत्तराखंड की वर्तमान दिशा और दशा पर विस्तार से चर्चा की। समृद्ध उत्तराखंड बनाने के लिए संघर्ष करने का संकल्प जताया। इससे पहले मंच की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।
विज्ञापन

उत्तराखंड की दिशा और दशा पर आनलाइन विचार गोष्ठी भी शुरू हो गई है। मुख्य वक्ता पद्म श्री शेखर पाठक ने राज्य निर्माण में स्व. त्रिपाठी के संघर्षों को याद किया। उनके अलावा आकाश सारस्वत, थ्रीश कपूर, शेखर पाठक, स्निग्धा तिवारी, उदय किरौला, केपीएस अधिकारी आदि ने भी विचार रखे। इससे पूर्व एमडी तिवारी इंटर कालेज सभागार में मंच की नई कार्यकारिणी के लिए केपीएस अधिकारी को अध्यक्ष, गणेश भट्ट को उपाध्यक्ष (पुरुष), मधु लता रावत उपाध्यक्ष (महिला), लक्ष्मी चंद्र त्रिपाठी को महामंत्री, महेश प्रसाद त्रिपाठी संयुक्त मंत्री (पुरुष), ज्योति त्रिपाठी संयुक्त मंत्री (महिला), बहादुर सिंह कोषाध्यक्ष और नवीन मैनाली को संगठन मंत्री बनाया गया। अध्यक्षता अनिल चौधरी ने की।
बैठक में पुण्यतिथि पर बिपिन त्रिपाठी विचार मंच के पहल पर होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। कहा कि 30 अगस्त को शाम पांच से छह बे तक उत्तराखंड की महान विभूतियां विषय पर परिचर्चा होगी। जिसमें इंटर तक के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगी। 30 अगस्त को प्रात: 10 बजे बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं इंजीनियरिंग कालेज परिसर में स्व. त्रिपाठी की स्मृति में पौधारोपण होगा और शीतला पुष्कर मैदान में स्व. त्रिपाठी जी को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें