फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसजे परिसर के छात्र संघ अध्यक्ष दीपक उप्रेती ने दिया इस्तीफा

विज्ञापन
कुलानुशासक की बोर्ड बैठक में मौजूद सदस्य। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में छात्र संघ और परिसर प्रशासन के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दिनों कार्यकारी निदेशक का इस्तीफा वापस होने के बाद अब छात्र संघ अध्यक्ष दीपक उप्रेती ने कई आरोप लगाते हुए कार्यकारी परिसर निदेशक को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। छात्र संघ अध्यक्ष के इस्तीफे से परिसर में एक बार फिर विवाद बढ़ने की आशंका गहरा गई है।
विज्ञापन

परिसर में पेट्रोल कांड के बाद से लगातार विवाद चल रहा है। छात्रों की मांग पर पहले परिसर निदेशक प्रो.आरएस पथनी को अवकाश पर भेज दिया गया था। बाद में प्रो. जगत सिंह बिष्ट को कार्यकारी निदेशक बना दिया। इसके बाद प्रॉक्टर प्रो.पीएस बिष्ट और डीएसडब्ल्यू प्रो.देवेंद्र सिंह बिष्ट को भी हटा दिया। उनकी जगह प्रो.केसी जोशी को प्रॉक्टर और डॉ. संजीव कुमार आर्या को डीएसडब्ल्यू बनाया गया लेकिन छात्र संघ पदाधिकारियों ने नए प्रॉक्टर और डीएसडब्ल्यू को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। तब से छात्र संघ अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी डीएसडब्ल्यू और प्रॉक्टर को बदलने में अड़े हुए थे।
शुक्रवार को छात्र संघ अध्यक्ष दीपक उप्रेती ने कार्यकारी निदेशक पर कई आरोप लगाते हुए उन्हें इस्तीफा सौंप दिया है। इस्तीफे में छात्र संघ अध्यक्ष ने कार्यकारी निदेशक प्रो.जेएस बिष्ट को परिसर की गरिमा भंग करने और माहौल बिगाड़ने के लिए जिम्मेदार ठहराया। दीपक ने उन्हें छात्र संघ अध्यक्ष और एबीवीपी से भी निष्कासित करने तथा उनका भविष्य बिगाड़ने का भी आरोप लगाया। छात्र संघ अध्यक्ष ने अपने इस्तीफे में कहा है कि लिंगदोह समिति की सिफारिशों के तहत पूर्व में उन्हें निलंबित किया गया था। अब वह अपने पद पर काम करने में असमर्थ हैं। उन्हें कार्यमुक्त कर दिया जाए। इधर परिसर के कार्यकारी निदेशक प्रो.जेएस बिष्ट ने बताया है कि छात्र संघ अध्यक्ष का इस्तीफा उन्हें मिला है। इस्तीफे के बारे में विचार-विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन

परिसर में हुई कुलानुशासक मंडल की पहली बैठक
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर में शुक्रवार को कुलानुशासक मंडल की पहली बैठक हुई। बैठक में प्रॉक्टर डा. संजीव कुमार आर्या ने कहा कि परिसर में शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने के लिए छात्र-छात्राओं सहित छात्रसंघ पदाधिकारियों के साथ मिल काम किया जाएगा। बैठक में डॉ. शबिहा नाज, प्रो. एके नवीन, डॉ. मनोज बिष्ट, डॉ. ललित जोशी, डॉ. श्वेता चम्याल, डॉ. बच्चन लाल, डॉ. दीपक कुमार समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें