फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतरौंजखान में कई सड़कें बंद, कई मकान खतरे की जद में आए

विज्ञापन
सिमोली सड़क में गिरे पेड़ का निस्तारण करते प्रधान और अन्य। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। अत्यधिक बारिश ने क्षेत्र में भारी तबाही मचाई है। क्षेत्र की अधिकतर ग्रामीण सड़के मलबा आने से बंद हो गई हैं। भतरौंजखान निवासी दर्शन सिंह का सोलर प्लांट पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। उनके मकान की सुरक्षा दीवार ढह जाने से मकान खतरे की जद में आ गया है।
विज्ञापन

रामनगर रोड स्थित बस्ती में आरिफ, शाहिद, शरीफ, शमीम बेगम, शराफत, मुनियाज, जाहिद को उनके परिवार सहित प्रशासन ने राजकीय कन्या हाईस्कूल भतरौंजखान में ठहराया है, जबकि सद्दीक अहमद के परिवार को आंगनबाड़ी भवन में ठहराया गया है। इन लोगों के मकान खतरे की जद में आ गए हैं।
रानीखेत रोड स्थित सुलभ शौचालय के ऊपर मलबा आ गिरा है। इस कारण उसके भवन के टूटने का खतरा है। समीपवर्ती खीला में आनंद राम, रमेश चंद्र, गिरीश चंद्र, हरीश आर्य सहित कई लोगों के घर के आगे दीवार टूटने से उनके मकान खतरे की जद में आ गए हैं।
विज्ञापन

वहीं च्यूनी में भी पेयजल लाइन ध्वस्त हो गई है। कई लोगों को नुकसान पहुंचा है। रामनगर रोड में पेट्रोल पंप के पास सड़क ध्वस्त हो गई है। बेतालघाट रोड पर भी कई लोगों की दीवार टूटने से उनके मकानों को खतरा हो गया है।
अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज चौनलिया की करीब 400 मीटर लंबी चहारदीवारी भी ध्वस्त हो गई है। चौनलिया निवासी भुवन सिंह नेगी के मकान के ऊपर मलबा आने से मकान को खतरे की जद में आ गया है। व्यापार मंडल अध्यक्ष कैलाश पंत ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें